इटारसी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए इटारसी होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस और रक्सौल के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को भीड़भाड़ से बड़ी राहत देगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
01057 7 लोकमान्य तिलक – रक्सौल 7 लोकमान्य तिलक से 22 आज अक्टूबर 2025 को 08:30 बजे चली है जो अगले दिन, 23:40 बजे इटारसी पहुंचेगी। 01058 रक्सौल – भुसावल- रक्सौल से 24 अक्टूबर 2025 को 02:00 बजे चलकर अगले दिन 10: 00 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (01058) वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बजाय भुसावल तक ही संचालित होगी।
ठहराव स्टेशन
यह स्पेशल गाड़ी मार्ग में दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू), बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व स्पेशल ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त कर ही यात्रा करें।







