- ग्राम केसला के बाजार मोहल्ला में भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
रितेश राठौर केसला। ग्राम केसला के बाजार मोहल्ला में बुधवार रात्रि भगवान श्री गोवर्धन पर्वत पूजन का भव्य आयोजन बरसते हुए पानी में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
पूजन रात्रि 8 बजे भागवत किंकर पं. हर्षित कृष्णा बाजपेई द्वारा विधि-विधान से कराया। भगवान श्री गोवर्धन पर्वत को 56 प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए, जिनमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, फल, अनाज और व्यंजन सम्मिलित थे। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद भंडारे के रूप में वितरित किया गया। बरसते हुए पानी में भी भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित रही। वातावरण जय श्रीकृष्ण और गोवर्धननाथ महाराज की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
पंडित हर्षित कृष्णा बाजपेई ने प्रवचन के दौरान बताया कि यही वह दिव्य क्षण है जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाएं हाथ की छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्रदेव के घमंड को चूर किया था। यह पर्व हमें सिखाता है कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और प्रकृति की पूजा ही सच्ची आराधना है।
इस अवसर पर भगवान श्री गोवर्धन पर्वत की आकर्षक प्रतिमा कारीगर सुदेश राठौर द्वारा बड़े ही भाव और निपुणता से बनाई गई, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। पूजन में क्षेत्र में ने बढ़ चढक़र भक्तों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।








