सिवनी मालवा। दीपावली के त्योहार पर बंद हुई मंडी का मुहूर्त कर व्यापारियों द्वारा कारोबार शुरू किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने कांटों की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी की। भावांतर योजना के अंतर्गत मंडी में सोयाबीन खरीदी का शुभारंभ किया। कृषि उपज मंडी में 733 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही।
पहले दिन 40 किसानों ने अपना माल बेचा, इसमें भावांतर योजना के अंतर्गत 14 किसानों द्वारा 363 क्विन्टल एवं अपंजीकृत 27 किसानों ने 370 क्विंटल सोयाबीन बेचा। मंडी सचिव रामदीन ईमने ने बताया किसानों को उचित मूल्य एवं उचित व्यवस्थाएं प्रदान की जाएगी जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी विजय राय, मंडी सचिव रामदीन ईमने, सचिन महेश्वरी, संजीत अग्रवाल, संजू मोदी, रजनीश जायसवाल, मनोज जैन, विपुल सारडा, सौरव खडलोया, भूरा राठौर, सुनील मालवीय, अखिलेश जिनोदिया, निखिल जैन, सोनू अग्रवाल, आशु शर्मा, मदन राठौर, सतीश यादव, निक्की साहू सहित व्यापारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।









