---Advertisement---

शहर को स्वस्थ माहौल देने, लगेंगे 10 हजार पौधे

By
On:
Follow Us

आमजन की भागीदारी से नपा करेगी पौधरोपण
इटारसी। शहर में इस सीज़न में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। नगर पालिका ने 2 जुलाई को शहर में होने वाले पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरु कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने आज शहर में पौधरोपण करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों, ठेकेदारों को लक्ष्य दिया है। इसके अलावा शहर के सभी वार्ड के पार्षदों से भी पौधरोपण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए कहा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में 2 जुलाई को पौधरोपण अभियान वृहद स्तर पर होगा। सरकार ने इस पौधरोपण अभियान को गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए आमजन से भी मदद का आह्वान किया है। नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और अधिकारियों-कर्मचारियों को लक्ष्य दिया जा रहा है।
इन जगहों पर लगेंगे ये पौधे
शासकीय एवं प्रायवेट स्कूल, कृषि उपज मंडी परिसर, न्यायालय परिसर, तहसील परिसर, न्यास कालोनी परिसर, कमला नेहरु पार्क, शहर के सभी वार्ड, पुलिस स्टेशन परिसर, रेल परिसर, पशु चिकित्सालय परिसर।
वर्तमान में ये पौध आए
नगर पालिका के पास अब तक अशोक, आम, नीम, जामुन, सिंदूरी, आंवला, अमलताश, मधुकामिनी, गुलमोहर, बादाम, सतपर्णी आदि पौधे आ चुके हैं। नगर पालिका ये पौधे नि:शुल्क उपलबध कराएगी। जो लोग पौधरोपण करेंगे, उन्हें स्वयं गड्ढे खोदने होंगे और देखभाल भी करनी होगी।

नगर पालिका इन पौधों को स्वयं की संसाधनों से तो रोपण करेगी ही, आमजन, शैक्षणिक संस्थाओं, आमजन को भी ये पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जिनको भी ये पौधे लगाने हैं, वे नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस बार सरकार ने पौधरोपण के अलावा पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। ऐसे ही कोई पौधे लेकर रस्म अदायगी नहीं कर सकता है। जिसे पौधे लगाने है, बाकायदा उसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर पौधे के पोषण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.