इटारसी। कहते हैं, श्मशान एक ऐसा स्थान होता है, जहां जाकर व्यक्ति को जीवन की अंतिम सच्चाई का बोध होता है। इस स्थान पर आकर व्यक्ति इतना धीर-गंभीर हो जाना चाहिए कि उसे सच्चे और अच्छे कर्मों की तरफ खुद को अग्रसर करना चाहिए, लेकिन इस शहर के कतिपयन दानदाताओं ने श्मशान में दान के नाम पर वो कर दिया जिसे सुनकर आपको ऐसे लोगों के जीवन पर न सिर्फ तरस आना चाहिए बल्कि ऐसे लोगों को इनसान की श्रेणी में तो नहीं रखा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि इटारसी शहर के श्मशानघाट शांतिधाम में समिति ने यहां एक दानपेटी रखी है, जिसमें अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग अपनी इच्छा से कुछ न कुछ दान कर सकें और दान की यह राशि यहां के विकास में लगायी जा सके। लेकिन समिति ने अक्टूबर 16 के बाद आज जब यह दानपेटी खोली तो इसमें चिल्लर और नोट मिलाकर 6243 रुपए मिले। यह तो दानदाताओं ने डाले थे, लेकिन कुछ ऐसे विचित्र लोगों ने भी दानपेटी में ऐसी चीजें डाली जो सभ्य लोगों का काम तो नहीं हो सकता। दानपेटी से फटे नोट निकले तो आई लव यू लिखा ब्रेसलेट, पांच सौ रुपए का एक चूरन का नकली नोट निकला तो एक पहचान पत्र भी इसमें से निकला है।
हे राम, कैसे-कैसे दानदाता हैं इस शहर में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







