इटारसी। अटल पार्क में शाम के वक्त घूमने आने वालों को अब मच्छरों से छुटकारा मिल गया है। नगर पालिका ने पार्क में मच्छर पकड़कर मारने वाली मशीन लगवा दी है। आज शाम को विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमओ सुरेश दुबे, राजस्व सभापति राकेश जाधव, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, अब्दुल सलीम खान सहित कंपनी के डीलर विनीत दीक्षित भी मौजूद थे।
विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने बताया कि पार्क में लोगों को मच्छरों की बढ़ती संख्या से परेशानी हो रही थी। मच्छरों से यहां आने वालों को बचाने के लिए हमने यह मॉस्किटो किलिंग सिस्टम लगवाया है जो गैर आधारित है। यह एक एकड़ के क्षेत्र में विचरण करने वाले मच्छरों को आकर्षित करके खत्म करती है। उन्होंने बताया कि पार्क में एक और मशीन लगायी जाएगी। डीलर श्री दीक्षित ने बताया कि मशीन नाशा से एपू्रव है जिसके पास मच्छर आकर्षित होंगे और इसके नीचे लगी जाली में फंस जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें एक सी ओ-2 गैस है जिसका एक सिलेंडर करीब एक माह चलेगा तथा फिर पुन: फिलिंग कराना होगा। उन्होंने बताया कि यह 35 सौ प्रकार के मच्छरों का खात्मा कर सकती है।
अटल पार्क में लगी मच्छर पकडऩे वाली मशीन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







