इटारसी। कार्तिक मास के पावन अवसर पर आज शिव मंडल सुरजगंज एवं हिंदू वाहिनी की महिला पदाधिकारियों द्वारा सुरजगंज स्थित शंकर मंदिर में एक भव्य छप्पन भोग एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन उन मातृशक्तियों द्वारा किया गया जिन्होंने पूरे कार्तिक मास में धार्मिक अनुष्ठान (कार्तिक स्नान) किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी उपस्थित मातृशक्तियों को सुहाग की सामग्री भेंट की गई और छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन की सदस्य अर्चना मालवीय ने बताया कि शिव मंडल और हिंदू वाहिनी की महिला साथी सदैव से हर सनातनी धर्म के कार्य को करती आ रही हैं और निरंतर समाज सेवा के लिए प्रयासरत रहती हैं।
मुख्य रूप से उपस्थित
इस विशाल छप्पन भोग एवं सुंदरकांड के आयोजन में वर्षा अग्रवाल, ममता मालवीय, अर्चना मालवीय, ममता अग्रवाल, अमिता मालवीय, अनु नामदेव, सुरभि शर्मा, और कीर्ति पटवा ने सक्रिय भूमिका निभाई।









