---Advertisement---

पौधरोपण महा अभियान कैसे होगा, बैठक में बताया

By
On:
Follow Us

इटारसी। रविवार 2 जुलाई को प्रदेश में पौधरोपण का महा अभियान होगा। केसला में होने वाले महा वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु नगर इटारसी की सामाजिक संस्थाओं की बैठक एसडीएम आफिस में बुलाई गई।
बैठक में जीवोदय संस्था के राहुल, नई दिशा नारी विकास के राजेश चौहान, आगाज़ सोशल ग्रुप के प्रह्लाद निकम, होप सेंटर के अभय अल्फ़ेस, मुस्कान संस्था के मनीष ठाकुर, युवा पत्र लेखक मंच के राजेश दुबे तथा सौरभ दुबे, ड्रीम इंडिया क्लब के रामविलास गौर और मनीष रैकवार आदि उपस्थित हुए। बैठक में संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बताया गया है कि कहां, कैसे पौधरोपण होगा। केसला से तीन किलोमीटर पहले कबेली बीट में पटेल ढाबा के पास जिले का प्रमुख कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित है। यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, शिव चौबे, मुख्य वन संरक्षक भागवत सिंह, कलेक्टर अविनाश लवानिया, वन मंडल अधिकारी विजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी इटारसी अभिषेक गहलोत संपूर्ण सरकारी मशीनरी के साथ मौजूद रहेंगे। इटारसी का कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे शासकीय एमजीएम कालेज में होगा। यहां भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल और उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सीएमओ सुरेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल के साथ ही शहर के अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजनैतिक कार्यकर्ता, एमजीएम कालेज के छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.