इटारसी। खाटू श्याम रसोई में बाबा श्याम के जन्मदिन पर विशेष प्रसादी का वितरण किया गया। सिटी थाने के पास सीएलसी सेंटर में संचालित खाटू श्याम रसोई में पूड़ी, सब्जी, दाल के साथ मोतीचूर के लड्डू प्रसादी स्वरूप सभी को वितरित किए गए। शाम को बाबा का पूजन-अर्चन करने के बाद जरूरतमंदों को भोजन कराया।
कार्यक्रम में नितिन वर्मा, किशोर केवट, यश ठाकुर, सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। गौरतलब है कि खाटू श्याम रसोई कई महीनों से निशुल्क जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। यह रसोई समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें भोजन की आवश्यकता है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से ही यह रसोई चल रही है और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है।








