इटारसी। नगर के विकास क्रम में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुडऩे जा रहा है। पुरानी इटारसी के वार्ड 06 स्थित वीर सावरकर स्टेडियम (दशहरा मैदान) का लोकार्पण समारोह 8 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जन प्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में इटारसी विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता नर्मदापुरम-नरसिंहपुर के सांसद दर्शन सिंह चौधरी करेंगे। नगरपालिका परिषद, इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे ने सभी नगरवासियों से इस लोकार्पण समारोह मेंशामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम नगर के युवाओं और खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।








