नर्मदापुरम। नगर में आवारा पशुओं की धमा चौकड़ी से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका का हाका दल लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाका दल द्वारा गुरूवार को 27 आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया है।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है।
गुरूवार को हाका दल द्वारा कोठी बाजार, पीपल चौक, मालाखेड़ी, कालिका नगर से 27 सांडों को पकडक़र नगर सीमा से बाहर किया। हाका दल में दिलीप, मुकेश, शिवम, तरूण, मोहन, अभिषेक, प्रेम लश्करी आदि कर्मचारी द्वारा घेरा डालकर सांडों को पकडक़र नगर सीमा से बाहर किया।








