- मंडी में पोल शिफ्टिंग और तकनीकी कार्य के कारण कई क्षेत्रों में होगी कटौती
इटारसी। कल, शनिवार, 08 नवंबर 2025 को शहर के कई प्रमुख हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (चार घंटे के लिए) रहेगी। बिजली बंद रहने का मुख्य कारण 33 केवी इटारसी 1, इटारसी 2 एवं आईटीसी फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य है। कार्य की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि मंडी क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा, और पीपल मोहल्ला सब स्टेशन में 33 केवी न्यू वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) इंस्टॉलेशन का महत्वपूर्ण कार्य भी होना है।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
इन कार्यों के चलते बूढ़ी माता सब स्टेशन, पीपल मोहल्ला सब स्टेशन, न्यास कॉलोनी सब स्टेशन, एलकेजी सबस्टेशन और ट्रैक्टर स्कीम सबस्टेशन से संचालित होने वाले समस्त फीडर प्रभावित रहेंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस असुविधा के लिए सहयोग करें, क्योंकि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि कार्य के दौरान समय को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।








