---Advertisement---

श्रद्धा अग्रवाल बनीं वैश्य महासम्मेलन मप्र महिला इकाई की जिला अध्यक्ष

By
On:
Follow Us
  • विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रियता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इटारसी। वैश्य महासम्मेलन, मध्य प्रदेश ने नर्मदापुरम जिले की महिला इकाई के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती श्रद्धा संजय अग्रवाल को सौंपी है। महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने श्रीमती अग्रवाल को उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।

सामाजिक कार्यों में जाना-पहचाना नाम

श्रीमती श्रद्धा संजय अग्रवाल नर्मदापुरम जिले में एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी और ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। वह शिक्षा, कला, खेल, समाज सेवा और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं।

सामाजिक एवं सेवा संगठन

  • लायंस क्लब इटारसी कपल की निवर्तमान अध्यक्ष।
  • मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी की तहसील अध्यक्ष।
  • वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश, इटारसी की अध्यक्ष।
  • अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की कोषाध्यक्ष।
  • भारत विकास परिषद इटारसी की नगर अध्यक्ष।

पर्यावरण एवं राष्ट्र सेवा

  • पर्यावरण संरक्षण टोली इटारसी की नगर अध्यक्ष।
  • पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महिला इकाई इटारसी की प्रमुख।
  • भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मीडिया प्रभारी।

संगठन का लक्ष्य

अपनी नियुक्ति के उपरांत, श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित करना, उनके हितों की रक्षा करना, उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करना और संगठन के विस्तार को पंचायत स्तर तक ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के इस अनूठे प्रयास में पूरे समर्पण से काम करेंगी। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर वैश्य महासम्मेलन के सभी पदाधिकारियों, सहित जिले भर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रीमती अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.