इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल के नए मुख्य महाप्रबंधक (भि.क्षे.), बृजभान सिंह परिहार, का नर्मदापुरम वृत्त में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर, मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने बृजभान सिंह परिहार का भव्य अभिनंदन और स्वागत किया।
इस स्वागत समारोह में महासंघ के क्षेत्र के अध्यक्ष हरिहर वैष्णव, नर्मदापुरम वृत्त के अध्यक्ष पुलिन शास्त्री, संभागीय अध्यक्ष धनराज चिरगांया, संरक्षक लक्ष्मीनारायण रैकवार, कोषाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सदस्य सत्यम बघेलवाल, और लक्ष्मीकांत मुराब सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।








