इटारसी। श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर संघर्ष समिति ने मंदिर के स्थान परिवर्तन (विस्थापन) में नियमों की कथित अनदेखी और अनियमितता के विरोध में बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है।
समिति ने भविष्य में मंदिर और हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था और भावनाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 11 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 1 बजे राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपने की घोषणा की है।
मुख्य विरोध और मांगें
85 साल प्राचीन मंदिर का तथाकथित विकास के नाम पर किए गए स्थान परिवर्तन से सम्पूर्ण हिन्दू जनमानस पर गहरा आघात लगा है। संघर्ष समिति का आरोप है कि विस्थापन के नियमों को ताक पर रखकर अनियमितता बरती गई है। ज्ञापन के माध्यम से समिति मध्यप्रदेश राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग करेगी। यदि समय-सीमा पर मांग पूरी नहीं होती है, तो समिति आंदोलन करेगी।









