इटारसी। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, इटारसी की मासिक बैठक प्रमुख सदस्य श्रीमती जयश्री महंत के निवास पर हुई। इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी के आशीष के साथ हुआ।
जयश्री महंत ने संगठन की गतिविधियों और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा और महिला उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी सदस्यों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल का पुष्पगुच्छ, बुके, और माला से स्वागत किया। श्रीमती अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका ध्येय महिलाओं के उत्थान और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करना है। बैठक में नए अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
दीपावली मिलन और रोमांचक खेल
बैठक के अंत में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। ‘दीप-माला बनाओ’ और ‘त्योहार क्विज़’ जैसे मजेदार गेम्स ने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह का समापन स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नेह-संवाद (आहार) के साथ हुआ।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू गुप्ता, दमयंती सैनी, अर्चना अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, रीना बंग, रंजीता सोनी, रेखा अग्रवाल, भावना अग्रवाल आदि वैश्य सखियां उपस्थित रहीं। जयश्री महंत ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और समाज को समृद्ध और सक्षम बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।








