---Advertisement---

स्वसहायता समूह रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैक नाबार्ड द्वारा स्वसहायता समूह रजत जयंती समारोह के अवसर पर हितधारकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस रजत जयंती समारोह मे जिला अग्रणी बैक प्रबंधक श्री आर.के.त्रिपाठी, म.प्र. ग्रामीण बैक के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के.तिवारी समेत जिले के सभी प्रमुख बैक के बैकर्स, एन.आर.एल.एम. प्रतिनिधि तथा गैर सरकारी व सरकारी प्रतिनिधियो ने भाग लिया।
बैठक मे नाबार्ड के डी.डी.एम श्री नरेश तिजारे द्वारा सभी प्रतिभागियो का स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री तिजारे ने स्वसहायता समूह रजत जयंती समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये बताया कि नाबार्ड द्वारा स्वसहायता समूह की अवधारणा को लागू किए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस बीच सभी स्वसहायता समूह की यह अवधारणा आकार रूप ले चुकी है, और नाबार्ड इस वर्ष अपने स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट समूहो तथा सदस्यों को सम्मानित करने के लिये एक समारोह का आयोजन करने जा रहा है। जिसमे आप सभी की सहयोग की आवश्यकता है। इसके पश्चात स्वसहायता समूह के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों ने प्रकाश डालते हुए विस्तृत चर्चा की तथा अपने अनुभव को आपस मे बांटा कार्यक्रम के अंत मे नाबार्ड के नरेश तिजारे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.