---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

नगर में अवैध गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है : एसपी

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। मंगलवार को नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण थोटा ने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अपराध से संबंधित पुलिस विभाग की एक मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के साथ हो रहे अपराधों के बारे में भी थाना प्रभारी से जानकारी ली और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि नगर में अवैध गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

इस दौरान सिवनी मालवा के पत्रकारों के साथ एक बैठक में पुलिस अधीक्षक से नगर के पत्रकारों ने नगर में हो रही अवैध गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। पत्रकारों ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों को बाईपास से निकलना और नगर में बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया जाये, इसके आलावा नगर में बंद पड़े हुए सीसीटीवी कैमरे को लेकर विशेष चर्चाएं की गई। सीसीटीवी कैमरे चालू होने पर नगर में अपराधों पर अंकुश लगेगा वहीं अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बड़ी मदद मिलेगी।

पत्रकारों ने बताया कि नगर में अवैध गतिविधियों जुआ, शराब, बस स्टैंड पर पुलिस चौकी, बाहर से आ रहे हैं, खाई वालों द्वारा नगर में बड़े पैमाने पर खिलाए जाने वाले अंकों का खेल सट्टे को लेकर चर्चाएं हुई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि नगर की कानून व्यवस्थाओं को सुधारने का हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा जिसमें आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा पुलिस को हमेशा रहेगी। कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही सुधारने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी राजेश दुबे, डोलरिया थाना प्रभारी खुमान सिंह पटेल, शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव,सहित सिवनी मालवा थाने का स्टाफ और नगर के सभी पत्रकार उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.