युवक को चाकू मारा
इटारसी। छटवी लाइन में कपड़े की दुकान के सामने खड़े किशोर के साथ दो युवकों ने शराब के लिए दो सौ रुपए नहीं देने पर मारपीट की है। घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभित राजवंशी से अमित सोनकर व एक अन्य युवक ने शराब पीने के लिए दो सौ रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर दोनों से उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों पर 294, 327, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
युवक को चाकू मारा
सोनासांवरी सिद्ध बाबा के पास एक युवक को छोटू उर्फ कैलाश जाटव ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार दर्पण पिता मुरलीधर जनोरिया ने शिकायत दर्ज करायी है कि छोटू ने रात करीब 10 बजे उसे पेट में चाकू मारा है। दर्पण का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है
शराब के लिए पैसे नहीं दिये, की मारपीट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







