इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने साईं विद्या मंदिर के बच्चों के साथ पौधे रोपे। बच्चों के साथ मिलकर मोर्चा के युवाओं ने न्यास कालोनी स्थित बड़े ग्राउंड में पार्षद एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, युवा नेता राहुल पटेल, गोलू मालवीय एवं स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया के नेतृत्व में वृक्षारोपण मुहिम में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को पार्षद कुलदीप रावत ने टॉफी प्रदान की।
स्कूली बच्चों के साथ युवाओं ने रोपे पौधे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







