इटारसी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर इटारसी में खुशी का माहौल देखा गया। जीत की खुशी मनाने के लिए नगर भाजपा मंडल कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का जश्न मनाया और मिठाई वितरित की। खुशी के इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नंदू साहू, शैलेन्द्र दुबे, पप्पू तिवारी, सुधीर गुप्ता, हैप्पी भाटिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।








