इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ, पुरानी इटारसी ने दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को हुई आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस घटना में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस निंदनीय घटना में कार विस्फोट के कारण 13 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी, जिस पर पूरा देश स्तब्ध है। संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक पर एक सभा का आयोजन कर दिवंगतों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान, संघ के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर पीडि़तों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के संरक्षक डॉ. अनिरुद्ध कुमार शुक्ला, अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सचिव जीडी पाटिल, एसपी गुप्ता, एसएस चौधरी, संजय द्विवेदी, अशोक मालवीय, राजेंद्र चौधरी, रामजीवन बनोरिया, एमएल पवार, टीकाराम धार्मिक और किसन चुटिले सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों ने दु:ख की इस घड़ी में पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।








