नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने नर्मदापुरम सहित सोहागपुर में शराब माफियाओं के खिलाफ जबर्दस्त कारवाई कर 4 वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व में आबकारी टीम ने नर्मदापुरम एवं सोहागपुर में अवैध शराब जब्त कर 3 दुपहिया और एक तिपहिया वाहन जब्त किए हैं।
आबकारी के केके पडरिया ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों कुलामढ़ी रोड, बंगाली कालोनी, रसूलिया एवं सोहागपुर के ग्राम माछा में कार्यवाही करते हुए 500 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 134 पाव देशी मदिरा मसाला तथा अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 3 दोपहिया वाहन एवं 1 ऑटो वाहन जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मोहन सिंह के विरुद्ध 1 प्रकरण एवं 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये।
इस प्रकार कुल जब्त मदिरा एवं वाहनों का अनुमानित मूल्य रुपये 277500 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक हितेश बिसोरिया, सोनाली डाबर ,मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा, डीपी माझी एवं आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेन्द्र बारंगे, भावना यादव, नगर सैनिक रामौतार यादव, संतोष शुक्ला, महेश् का योगदान रहा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध सूचनाएं संकलित कर आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।








