नर्मदापुरम। श्री एलटी सुब्बू ट्रॉफी अंडर-22 अंतर-संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हो गई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान नर्मदापुरम और हरदा के मध्य खेला जा रहा है। नर्मदापुरम क्रिकेट संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि पहले मुकाबले में हरदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
नर्मदापुरम की शानदार बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्मदापुरम टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 437 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। टीम की ओर से माधव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 184 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा, प्रवीण यादव (62 रन), देवांश यदुवंशी (63 रन), प्रियव्रत पटेल (38 रन) और लव दुबे (30 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरदा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिमेष ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षत और वंश को 1-1 विकेट मिला।
हरदा जिले की प्रथम पारी कल सुबह प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम एसडीओपी जितेंद्र एस पाठक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफदे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, शफीक खान सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा। मैच में नितेश राजपूत और फजल खान अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दिनेश वर्मा स्कोरर हैं।








