इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में आज सुबह भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गई।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, पिछड़ा वर्ग के कैलाश मालवीय, सभापति राकेश जाधव, जोगिन्दर सिंह, मनोज मालवीय, युवा नेता राहुल पटेल, अभिषेक तिवारी, मुकेश मैना, प्रशांत दीक्षित, प्रिया मैना, गोपाल शर्मा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मरीजों को फल वितरित किए।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बांटे मरीजों को फल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







