इटारसी। पुलिस की तत्परता से 8 दिन पहले घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया और आज उसे उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। तकनीक की मदद से ट्रेसिंग और बरामदगी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम में शामिल एएसआई शिवनाथ यादव और महेंद्र गुर्जर ने आधुनिक तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया, जिससे बालिका की उपस्थिति गुरुग्राम क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया। ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी थी बालिका बरामदगी के बाद, एएसआई श्रद्धा राजपूत द्वारा बालिका की गहन काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में यह बात सामने आई कि बालिका ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से हुई दोस्ती के बहकावे में आकर बिना सोचे-समझे घर से निकल गई थी।
पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता बच्चों को खोजने की यह सफलता पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और दक्षता को सिद्ध करती है। मुस्कान संस्था के संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने इटारसी पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
अभिभावकों को महत्वपूर्ण सलाह
- सतर्कता आवश्यक : ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया मित्रता के बहकावे में आज कई बच्चियां गलत कदम उठा रही हैं।
- अभिभावकों की भूमिका : अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें, समय-समय पर उनसे वार्तालाप करें और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दें।









