इटारसी। आदिवासियों के गौरव और जननायक बिरसा मुंडा की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ने मनाई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सेन, धर्मेंद्र मालवीय, अनिल रैकवार, शेख रमजान, सुशील बस्तवार, चंद्रकांत बहारे, संतोष बामने, अजय पटेल, अनूप गांचले, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तवार, नारायण गौर, राहुल दुबे, समीर परते, दीपू मेहरा आदि उपस्थित थे।








