इटारसी। पथरोटा पुलिस ने पिछले 8 वर्ष से फरार चल रहे चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक साई एस थोटा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पथरौटा पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे एक 5000 के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी संजीव पंवार की टीम में शामिल आरक्षक धर्मेन्द्र कुचबंदिया और आरक्षक नितेश दवंडे ने वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया।









