इटारसी। आज मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने भगत सिंह शक्ति केंद्र एवं वार्ड 25-26 के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 205, 206 और 207 पर मतदाता निरीक्षण कार्य का समीक्षा एवं निराकरण किया गया।
पिछले 4 दिनों से चल रही प्रमुख समस्याएं भाग संख्या का मेल न होना, विधानसभा क्रमांक 134 व 137 को लेकर असमंजस, नववधु एवं नई माताओं के रूप में भाग संख्या संबंधी त्रुटियां का समाधान किया गया। साथ ही, पार्षद कुंदन गौर एवं शुभम गौर, रोहित अहिवार, संजय मंडराई की उपस्थिति और सहयोग से कार्य संपन्न हुआ।
एनवीएसपी पोर्टल पर आवश्यक फॉर्म नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने अपलोड कराए। संगठन ऐप पर नगर मंडल एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किए निरीक्षण कार्य की जानकारी भी समय पर अपलोड की गई।








