इटारसी। नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील के ग्राम सोनतलाई में एक बार फिर सात दिवसीय ‘गोंडी कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा)’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक समागम 17 जनवरी 2026 से शुरू होकर 23 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस आयोजन में गोंडी धर्म के आचार्य, शंकर शाह ईरपाचे एक बार फिर उपस्थित होकर अनुयायियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कोयापुनेम पर्व आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति को जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसके लिए हर साल हज़ारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होते हैं।
आज होगी रूपरेखा बैठक
भव्य आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज, बुधवार, 19 नवंबर 2025 को ग्राम सोनतलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है।समस्त समाज के लोग और युवा साथियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी सगाजनों से अपील की है कि वे अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।








