इटारसी। जीनियस प्लेनेट स्कूल में 22 नवंबर 2025, शनिवार को एक वृहद और ज्ञानवर्धक ‘अन्वेषण एग्जिबिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक स्कूल प्रांगण में खुली रहेगी। इस एग्जिबिशन में स्कूल के छात्रों द्वारा साइंस, सोशल साइंस, मैथ्स, इंग्लिश और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित रचनात्मक और अभिनव प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समझ और गणितीय कौशल को बढ़ावा देना है। साथ ही, खेल से संबंधित मॉडल भी शामिल किए जाएंगे जो शारीरिक शिक्षा के महत्व को दर्शाएंगे। स्कूल प्रबंधन ने सभी रचनात्मक मस्तिष्क और कला प्रेमियों को इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
यह छात्रों के प्रयास और प्रतिभा को देखने का एक शानदार अवसर है। इस आयोजन के निवेदक जाफर सिद्दीकी डायरेक्टर और श्रीमती मनीता सिद्दीकी प्रिंसिपल ने सभी अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षाविदों से अनुरोध किया है कि वे आकर छात्रों का उत्साहवर्धन करें।









