---Advertisement---

जीनियस प्लानेट के नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल! चंद्रयान-3 से लेकर स्मार्ट सिटी तक, मॉडलों ने मोहा मन

By
On:
Follow Us
  • जीपीएस में ‘नॉलेज जोन्स’ का प्रदर्शन, रोटरी क्लब के अतिथियों ने सराहा छात्रों का ज्ञान
  • साइंस प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का व्यवहारिक कौशल, अतिथियों ने की जमकर तारीफ
  • प्रोजेक्ट्स को विस्तार से समझाकर छात्रों ने जीता दिल, शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना

इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई शिक्षण संस्थान, जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए विभिन्न विषयों के चाट्र्स और मॉडल्स की एक शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण एवं उद्घाटन प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रितेश शर्मा, रोटरी क्लब इटारसी के सचिव देवेन्द्र गोयल, डॉ. सुनील देवानी, और डॉ. नीलम ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीके पटेल और संजय दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में आकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रोजेक्ट्स का वर्गीकरण विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए पूरे एग्जिबिशन को कई विशिष्ट ज़ोन्स में वर्गीकृत किया।

  • * साइंस जोन
  • * सोशल साइंस जोन
  • * लैंग्वेज जोन

इसके अतिरिक्त, स्कूल की अब तक की समस्त गतिविधियों की तस्वीरों के साथ एक आर्ट गैलरी और एक विस्तृत एक्टिविटी गैलरी भी लगाई गई।

प्रदर्शित किए गए प्रमुख मॉडल

इन ज़ोन्स में, छात्रों ने सम्बंधित विषयों पर बहुत सुंदर चाट्र्स, चलित और अचलित मॉडल्स प्रदर्शित किए।

सबसे अधिक सराहे मॉडल

  • * वैक्यूम क्लीनर
  • * सोलर एनर्जी
  • * हार्ट ब्लड प्यूरीफायर सिस्टम
  • * प्लांटेशन सिस्टम * चंद्रयान-3
  • * एयर प्यूरीफायर सिस्टम
  • * डायलिसिस सिस्टम
  • * ट्रिग्नोमेट्री टेबल
  • * एसिड रेन
  • * फुटबॉल एवं बास्केटबॉल स्टेडियम
  • * क्विज बोर्ड
  • * एयर पॉल्यूशन
  • * हाइड्रोलिक सिस्टम
  • * स्मार्ट सिटी
  • * रनिंग ट्रैक
  • * फायर अलर्ट अलार्म
  • * ज्वालामुखी

अतिथियों का अभिमत

सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी ने किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट्स की दिल खोलकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रत्येक छात्र न केवल शानदार मॉडल प्रस्तुत कर रहा था, बल्कि उसे विस्तार से समझा भी रहा था। उन्होंने कहा, इससे यह साबित होता है कि छात्र ने स्वयं मॉडल बनाया है। अतिथियों ने शिक्षकों और शिक्षिकाओं की भी सराहना की और अच्छे विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण में मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया। बीके पटेल ने कविता के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने में सफल रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.