---Advertisement---

करंट से झुलसे लंगूर के बच्चे को सर्पमित्रों ने बचाया, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

By
On:
Follow Us

इटारसी। इटारसी के मेहरागांव क्षेत्र में आज एक लंगूर के बच्चे को बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद, सर्पमित्रों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका सफलता से रेस्क्यू किया। घटना मेहरागांव स्कूल के पास स्थित एक वेल्डिंग की दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर हुई। ग्रामीणों ने सर्पमित्र अभय चौरे को सूचना दी कि एक लंगूर का बच्चा ट्रांसफार्मर पर उछल-कूद कर रहा था, उसी दौरान उसे करंट लग गया और वह जख्मी हो गया।

तत्काल, वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में, सर्पमित्रों की टीम जिसमें अभिजीत यादव, अभय चौरे और मोहित मेहरा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल लंगूर के बच्चे को सावधानी से और सुरक्षित तरीके से ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। टीम ने बताया कि करंट लगने से लंगूर का बच्चा जख्मी हो गया था।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के अनुसार, रेस्क्यू किए लंगूर के बच्चे को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। उपचार पूरा होने के बाद उसे वनपरिक्षेत्र के सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया जाएगा। सर्पमित्रों की त्वरित कार्रवाई और वन विभाग के समन्वय से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.