इटारसी। इटारसी के न्यू यार्ड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मेहरागांव के हमसफर हाल में आज मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य ‘युद्ध स्तर’ पर किया गया। विगत दो-तीन दिनों से चल रहे इस कैंप में, मतदाताओं के फॉर्म भरने का कार्य तीव्र गति से किया गया।
एसडीएम और तहसीलदार ने सराहा कार्य
ग्राम पंचायत के पंच शेख फारुख ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आज सभी बीएलओ और सुपरवाइजर एक ही स्थान पर एकत्र हुए, जिससे काम में तेजी आई। कार्य की गुणवत्ता और गति का आकलन करने के लिए स्थानीय एसडीएम (उप-मंडलाधिकारी) और तहसीलदार भी कैंप में पहुंचे। उन्होंने पंच फारुख और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
पुराना डाटा उपलब्ध कराया गया
इस विशेष कैंप की एक महत्वपूर्ण पहल यह रही कि ग्राम वासियों का साल 2003 का पुराना डाटा भी उपलब्ध कराया गया, जिससे मतदाताओं को अपने नाम की पुष्टि करने में आसानी हुई। कैंप में उन सभी मतदाताओं को जानकारी दी और फॉर्म उपलब्ध करवाए, जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा था। कांग्रेस ने फॉर्म भरने में कठिनाई महसूस कर रहे लोगों की व्यक्तिगत रूप से सहायता की।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस एसआईआर कैंप को सफल बनाने में पंच शेख फारुख के साथ-साथ जितेंद्र (पैट्रिक) साहू, मुन्ना पाल, रीना डोंगरे डोईफोड़े, विकास डागोर, संजय असवारे, मोनिका चौहान और रोहित कैथवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सामूहिक प्रयास से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सफलता और तीव्र गति से पूर्ण किया जा सका।









