---Advertisement---

एसआईआर सर्वे : वार्ड 20 में मतदाताओं की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

By
On:
Follow Us

इटारसी। वार्ड 20 में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जनप्रतिनिधि आशीष मालवीय, बीएलओ कुसुम भदौरिया और अजय चौरे ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अभियान के दौरान नागरिकों ने नाम जुड़वाने, संशोधन, पता परिवर्तन, आयु सुधार तथा मृत मतदाताओं के नाम हटाने जैसी समस्याएं रखीं। टीम ने वार्ड में पहुंचकर प्रत्येक आवेदन की गहन जांच की और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर तुरंत ऑनलाइन प्रविष्टियां कीं। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक का मत मूल्यवान है, इसलिए किसी भी मतदाता को तकनीकी या दस्तावेजी बाधाओं का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे जिससे कोई भी पात्र मतदाता मतदान अधिकार से वंचित न रहे। बीएलओ कुसुम भदौरिया ने बताया कि नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा और अधिकांश मामलों में वहीं पर समाधान उपलब्ध कराया गया। इस पहल से वार्ड 20 के कई मतदाताओं को राहत मिली और क्षेत्र में मतदाता सूची सुधार अभियान को गति मिली। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.