---Advertisement---

स्वास्थ्य जागरूकता : एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की 50 छात्राओं ने बच्चों संग बिताया उपयोगी समय

By
On:
Follow Us

इटारसी। समाजहित में निरंतर कार्यरत मुस्कान संस्था ने युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे की अपनी पहल को जारी रखते हुए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की 50 छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा का अनुभव प्रदान करने हेतु एक विशेष सत्र रखा गया।

बच्चों से संवाद और अनुभव का आदान-प्रदान

  • प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने मुस्कान संस्था पहुंचकर वहां के बच्चों से मुलाकात की। छात्राओं ने न केवल बच्चों के साथ समय बिताया, बल्कि उनकी दिनचर्या और शिक्षा-संबंधी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर : एएनएम प्रशिक्षु छात्राओं ने बच्चों को स्वास्थ्य स्वच्छता, पोषण, प्राथमिक उपचार और व्यक्तिगत देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्रदान की, जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।
  • संस्था की गतिविधियों का परिचय : मुस्कान संस्था की टीम ने छात्राओं को संस्था में चल रही विभिन्न गतिविधियों— शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, संस्कार एवं कौशल विकास—के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास

मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि संस्था शहर के सभी सामाजिक लोगों के सेवा-संकल्प के साथ मिलकर सेवा के विभिन्न आयामों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। संस्था समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को उपयोगी जानकारी प्रदान करती है, जो उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.