इटारसी। नेत्र रोगियों के लिए मां नर्मदा एजुकेशन ग्रुप (महाविद्यालय एवं स्कूल) द्वारा बाबा गोदड़ीवाला धाम के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में एक नि:शुल्क नेत्र रोग निदान और जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम-गोंची तरौदा, इटारसी में लगेगा जिसमें नि:शुल्क उपचार और सुविधाए मिलेंगी। शिविर में नेत्र रोगियों के लिए ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, काला चश्मा, दवाइयां, आवास, भोजन, एवं फल की व्यवस्था रहेगी।
आयुष्मान कार्ड धारक नेत्र रोगियों के लिए ग्लूकोमा (काँच बिंदू) और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों का बेहतर और भरोसेमंद इलाज सुलभ होगा। शिविर में नि:शुल्क आपरेशन सुविधा का लाभ उठाने के लिए रोगी को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी, वोटर आईडी की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।









