इटारसी। श्री देवल मंदिर काली समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2025 का 41 वॉ श्रीराम विवाह महोत्सव आज, मंगलवार 25 नवंबर को अपने चरमोत्कर्ष पर है। इस सात दिवसीय मांगलिक कार्यक्रम (20 से 26 नवंबर) के तहत आज 25 जोड़ों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। सुबह 9 बजे विशाल कन्या भोज एवं भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया।
शाम को श्री द्वारिकाधीश मंदिर, तुलसी चौक से भगवान श्रीरामजी के साथ सभी दूल्हा राजाओं की भव्य बारात बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की दिव्य गूंज के साथ रवाना हुई। यह 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए देर शाम श्री देवल मंदिर में निर्मित भव्य जनकपुरी स्थल पर पहुंचेगी। रात्रि का कार्यक्रम अब जनकपुरी में उत्सव और विवाह की रस्में प्रारंभ हो चुकी हैं।

रात 11 बजे जय माला एवं प्रीतिभोज, सभी नवयुगलों का जयमाला समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद सामूहिक प्रीतिभोज शुरू होगा। रात 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार महोत्सव का सबसे पवित्र और शुभ क्षण रहेगा। प्रभु श्रीराम के साथ सभी नवयुगल अग्नि को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंध जाएंगे। शुभ आशीर्वादों का महायज्ञ अगले दिन, बुधवार, 26 नवंबर को सुबह 7 बजे विदाई समारोह के साथ संपन्न होगा, जब नवविवाहित जोड़े नए जीवन की शुरुआत के लिए विदा होंगे।

श्री राम विवाह महोत्सव में शामिल हुये क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, देवल मंदिर पहुँचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किये। इस अवसर पर पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, गोकुल पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।









