इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल में धूमधाम से एक बड़े कार्निवाल का आयोजन किया, जिसकी थीम रखी गई ‘खुशियों का कारवां’। कार्निवाल में एक ही जगह पर संपूर्ण भारत की संस्कृति को एक स्थान पर लाने का प्रयास किया गया। कार्निवाल ‘ओपन फॉर ऑल’ होने के कारण शाला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अलावा शहर के कुछ लोगों ने अपनी रूचि अनुसार विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। स्टाल में खानपान के अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए साइंस एक्जीबिशन, स्क्रे हाऊस, नुक्कड़ नाटक, आर्ट गैलरी, लोक नृत्य एवं ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया।

आर्केस्ट्रा में सभी के लिए ओपन एंट्री थी, जिसमें लोगों ने अपनी आवाज से कार्निवाल में समा बिखेरने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती अनुराधा अग्रवाल (वाइफ ऑफ चीफ जनरल मैनेजर ओएफ इटारसी) एवं एडवोकेट आकांक्षा शर्मा (सेक्रेटरी ऑफ ङ्खङ्ख्र)7 उपस्थित रहीं। कार्निवाल का शुभारंभ देव आराधना से किया जिसमें विघ्नहर्ता भगवान गणेश एवं मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, शाला संचालक प्रशांत जैन, डायरेक्टर श्रीमती रचना जैन, प्राचार्य चंद्रसेन पटेल, वरिष्ठ उपप्राचार्य श्रीमती पुष्पा रघुवंशी, उपप्राचार्य उदय पांडे, हॉस्टल मैनेजर जयप्रकाश सोनी, जूनियर डायरेक्टर सुश्री प्रशस्ति जैन, सीनियर कॉर्डिनेटर श्रीमती योगिता स्वर्णकार, जूनियर कॉर्डिनेटर सुश्री पूजा पटेल ने किया।
सभी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्निवाल में शहर के प्रतिष्ठित लोग, विभिन्न क्लबों के सदस्यों, स्कूल के संस्थापक, प्राचार्य एवं शहर के लोगों ने मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम के बीच में आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सेल्फी पांइट पर सेल्फी लेकर लोगों ने कार्निवाल को अपनी यादों में शामिल करने के साथ ही विभिन्न कार्टून केरेक्टर के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
छोटे बच्चों ने टॉय ट्रेन में बैठ कर मेले का आनंद लिया। वर्धमान स्कूल शहर का पहला ऐसा विद्यालय है, जिसमें इतने भव्य कार्निवाल का आयोजन किया, जिसकी प्रशंसा सभी आगंतुकों ने की। सभी लोगों ने वर्धमान परिवार द्वारा भविष्य में भी ऐसे नए ही एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होने की कामना की।









