---Advertisement---

मेहरागांव पंचायत का ‘कचरा कुप्रबंधन’ बना लोक न्यूसेंस

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर से सटी बड़ी ग्राम पंचायत मेहरागांव द्वारा कचरा प्रबंधन में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा कचरे का अवैज्ञानिक तरीके से और अनुपयुक्त स्थान पर किया जा रहा निस्तारण अब लोक न्यूसेंस का बड़ा कारण बन गया है। सड़क किनारे कचरे का ढेर तस्वीरों में यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि पंचायत का कचरा नयायार्ड मुक्तिधाम के आगे, कॉन्वेंट स्कूल रोड पर, सड़क के एकदम किनारे फेंका जा रहा है।

इतनी बड़ी ग्राम पंचायत के पास कचरा प्रबंधन के लिए कोई उपयुक्त, तय शासकीय भूखंड न होना या कचरे को जिलवानी स्थित अधिकृत स्थल तक न भिजवाना, पंचायत के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्राम पंचायत पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि मेहरागांव जैसी बड़ी पंचायत के लिए कचरा कुप्रबंधन करना अत्यंत निराशाजनक है। यह न केवल स्वच्छता अभियान के विपरीत है, बल्कि इससे स्थानीय निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सीधा खतरा मंडरा रहा है। खुले में कचरा फेंकने से वायु प्रदूषण, दुर्गंध और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है।

एसडीएम से तत्काल हस्तक्षेप की अपील इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए, क्षेत्र के नागरिकों ने अनुभाग के अहम जिम्मेदार एसडीएम नीलेश शर्मा से इसे तत्काल संज्ञान में लेने की अपील की है। मांग की गई है कि इस लोक न्यूसेंस की बड़ी वज़ह पर त्वरित कार्रवाई की जाए। पंचायत को तत्काल प्रभाव से कचरे के निस्तारण के लिए उचित एवं तय शासकीय भूखंड का उपयोग करने या उसे नियमानुसार जिलवानी तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.