---Advertisement---

आईएएस से माफी की मांग, एफआईआर नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

By
On:
Follow Us
  • – आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर इटारसी में आक्रोश, एफआईआर की मांग
  • – सर्व ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा सहित कई दिग्गज शामिल

इटारसी। आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध कथित रूप से की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज इटारसी में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक सौहाद्र्र बिगाडऩे का आरोप समाज के प्रतिनिधियों ने कड़े शब्दों में कहा कि संतोष वर्मा का कथन सामाजिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे, समाज में विवाद और कटुता फैलाने का प्रयास है, तथा यह संपूर्ण ब्राह्मण समाज की मर्यादा, संस्कृति और परंपरा का अपमान है। एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा दिया यह कथन ‘सोच-समझकर किया गंभीर अपराध’ है।

पुलिस थाने में ज्ञापन, रेस्ट हाउस से निकाली रैली

पुलिस थाना इटारसी में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई।

ये थीं ज्ञापन में मांगें

  • – आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए।
  • – भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
  • – भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज की बेटियों का अपमान न करे।

इस महत्वपूर्ण प्रदर्शन में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, जिला सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, तहसील अध्यक्ष अशोक दुबे, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, कुलभूषण मिश्रा, दिनेश उपाध्याय, सूर्यप्रकाश मिश्रा, संजय बाजपाई, चुटई महाराज, आशीष दुबे, भवानी दुबे, प्रशांत चौबे, तरुण शुक्ला, संतोष चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, नवीन दुबे, अतुल तिवारी, राकेश दुबे, ऋषि दुबे, कमल लाटा, सचिन तिवारी, मयंक दुबे, विकास पगारे, चिराग परसाई, सत्यम उपाध्याय, राहुल दुबे, रूपेश शर्मा, शिवम पाण्डेय, कुलदीप दुबे, अभिनव शर्मा, गोपाल शर्मा, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अनिकेत दुबे, सौम्य दुबे, जीत पाण्डेय, शिवम दुबे, दत्तात्रेय उपाध्याय, अरविंद दुबे, नवीन शर्मा, शैलेंद्र भट्ट, सचिन दुबे, अनिरुद्ध चंसोरिया, सुरेंद्र शर्मा, पंडित अशोक भार्गव, और राजेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, अनिल झा, और सम्राट तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे, जबकि परशुराम सेना महिला संभागीय अध्यक्ष आरती शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विरोध में करणी सेना, राजपूत समाज, और सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर अपना समर्थन जताया।

इनका कहना है…

आईएएस संतोष वर्मा का बयान सभी समाज की बेटियों का अपमान है, इस तरह की गंदी सोच को हम सहन नहीं करेंगे। यह न सिर्फ ब्राह्मण समाज बल्कि सभी समाज और राष्ट्र की बहन-बेटियों का अपमान है, सरकार से वर्मा का आईएएस अवार्ड वापस लेने और दंडित करने की मांग करेंगे।

डॉ.सीतासरन शर्मा, विधायक

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं, उन्होंने ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अश£ील शब्दों का प्रयोग किया है, न उन्होंने माफी मांगी और न ही खेद व्यक्त किया। हम यह सहन नहीं करेंगे, एफआईआर के लिए आवेदन दिया है, नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

जितेन्द्र ओझा, अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.