इटारसी। संविधान दिवस के अवसर पर, जीनियस प्लानेट स्कूल में छात्र संसद (मॉक पार्लियामेंट) का सफल आयोजन किया, जिसमें कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्रों को देश की संवैधानिक प्रक्रिया और विधायी कार्यों से परिचित कराना था। प्रमुख विषय और बहस मॉक पार्लियामेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, टैक्स और आतंकवाद जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन वाद-विवाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने रूलिंग को तथ्यों के आधार पर घेरा, वहीं सत्ता पक्ष ने जवाब में देश की उत्तरोत्तर वृद्धि और आतंकवाद पर नियंत्रण पाने के प्रयासों को रेखांकित किया।
स्पीकर (अनुराग दुबे) ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद नेता पक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने संवैधानिक कार्यवाही निभाने की शपथ ली। विशिष्ट समीक्षक मंडल समीक्षक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा, रिटायर्ड प्राचार्य संजय दुबे, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता गुफरान अंसारी, युवा व्यवसायी हिमांशु अग्रवाल, चिकित्सक डॉ. रविंद्र गुप्ता, और सरस्वती स्कूल समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन
- – अशोक शर्मा ने संविधान और लोकसभा/राज्यसभा की उपयोगिता बताई।
- – हिमांशु अग्रवाल ने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका जैसे तीन आधार स्तंभों को समझाया।
- – गुफरान अंसारी ने मौलिक कर्तव्यों को पूरा करने पर जोर दिया।
- – डॉ. रविंद्र गुप्ता ने नागरिकों को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
- – संजय दुबे ने छात्रों की प्रस्तुति की प्रशंसा की और सुझाव दिया कि अगली बार कानून बनाने की पूरी प्रक्रिया को भी प्रदर्शित किया जाए।
आभार और समापन संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सोशल साइंस डिपार्टमेंट की टीचर्स अमरीन खान, ज्वेलसी जेम्स, पूनम बाजपेई, मनोज तिवारी और अनुराग दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समापन 26 नवंबर को मुंबई हमले में शहीद हुए शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया।









