इटारसी। नगर के वार्ड 8 में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया की भागीदारी से गति मिली है। बाबरिया ने बीएलओ प्रमोद माधव के साथ मिलकर मतदाताओं को उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और संशोधन कराने में व्यापक सहयोग प्रदान किया।
वार्ड के कई मतदाताओं को पुरानी 2003 की मतदाता सूची में अपना या परिवार के सदस्यों का नाम ढूंढने में कठिनाइयां आ रही थीं। बाबरिया ने व्यक्तिगत रूप से घरों में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों को नाम खोजने, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और फॉर्म-6, 7, और 8 भरवाने तक की पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया। बाबरिया ने उन महिलाओं के लिए भी विशेष प्रयास किए जिनकी मूल वोटर जानकारी महाराष्ट्र, विदिशा, होशंगाबाद, बुधनी, हरदा समेत अन्य शहरों में दर्ज थी।
उन्होंने संबंधित नगरों में फोन करके उनकी विधानसभा क्रमांक, भाग क्रमांक, सरल क्रमांक और ईपिक आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और इसे सीधे बीएलओ प्रमोद माधव को उपलब्ध कराया। बीएलओ प्रमोद माधव ने भी इस पूरी एसआईआर प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में सक्रिय सहयोग दिया।









