इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में कल, 29 नवंबर दिन शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत एक बड़ा शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सूरज गंज चौरस्ता स्थित दुर्गा माता मंदिर के सामने लगाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से वार्ड 15, 16, 17 और 29 के मतदाताओं को सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने इस संबंध में जिले के सभी कांग्रेसजनों से निवेदन किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सम्मानित मतदाताओं के सहयोग हेतु बीएलओ का सहयोग करें और मतदाता पुनरीक्षण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने वार्ड 15, 16, 17 और 29 के कांग्रेसजनों से दोपहर 12 बजे शिविर में उपस्थित होने का आग्रह भी किया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।









