इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इटारसी की मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला और वर्कशॉप को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रायसेन से आए विशेषज्ञ और वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार खातरकर ने उच्च स्तरीय बताया है।
अवलोकन के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रयोगशाला मध्य प्रदेश की श्रेष्ठ पॉलिटेक्निक प्रयोगशालाओं में से एक है।श्री खातरकर ने इसी अनुक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान के महत्व का डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की तैयारी, विशेष रूप से प्रैक्टिकल वायवा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया और चर्चा की।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू, अंकित मिश्रा, प्रवेश चौरे, आशीष चौरे, योगेश बरकने एवं आदर्श बनवंशी सहित अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।









