इटारसी। नगर के वार्ड क्रमांक 19 में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुक्रवार को युद्ध स्तर पर किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी क्रमांक 119, बूथ क्रमांक 186 से 188 तक, पर अभियान चलाया गया।
इस कार्य में सुपरवाइजर, बीएलओ महेश कुमार रायकवार, घनश्याम सिंह राजपूत, दीपा पाराशर, गीता ठाकुर, गीता परसाईं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छाया मेहरा, सहायिका हर्षिता गोस्वामी और राकेश मालवीय जी सहित वार्ड के कई लोग उपस्थित रहे। गहन मतदाता सूची परीक्षण में आने वाली परेशानियों को देखते हुए, मतदाताओं की सुविधा के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में मतदाता सूची से संबंधित सभी दिक्कतों और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। 29 नवंबर 2025, शनिवार को भारत माता चौराहे के पास, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तकवार्ड 18 एवं वार्ड क्रमांक 19 के लिए शिविर लगेगा।









