इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा एक शानदार कार्यक्रम ‘GENIUS कला SPHERE’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विद्यालय परिसर में 30 नवंबर 2025, रविवार को होगा, जिसका समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
यह आयोजन स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक मंच पर लाने के लिए किया है, जिसमें कई रोमांचक गतिविधियां शामिल हैं। इनमें स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल में अभिभावकों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए स्वादिष्ट और विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। मनोरंजक गेम्स में सभी उम्र के लोगों के लिए कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से मंच पर प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शनों के लिए पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। स्कूल के संचालक जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी ने परिवार सहित सभी लोगों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों के साथ स्कूल के संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।









