इटारसी। भारत माता चौराहा, इटारसी पर शनिवार को वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गहन पत्र शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में मतदाता सूची में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण और नए फॉर्म भरने का कार्य ‘युद्ध स्तर’ पर किया गया।
शिविर में भरी गई फॉर्म की संख्या
आयोजित शिविर में लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। बूथ क्रमांक 186, 187, 188 और 189 पर कुल 270 SIR फॉर्म (संशोधन, नाम जोड़ने/हटाने आदि) भराए गए। वार्ड 19 के पार्षद राहुल प्रधान ने बताया कि भारत माता चौराहा पर लगाए गए इस विशेष शिविर की सूचना सभी वार्ड वासियों को पूर्व में दे दी गई थी। इसका उद्देश्य गहन मतदाता सूची परीक्षण में आने वाली परेशानियों को देखते हुए वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में समस्याओं का निराकरण कर फॉर्म भरवाना था।
शिविर को सफल बनाने के लिए प्रशासन और राजनीतिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं सहित एसडीएम नीलेश शर्मा, सीएमओ श्रीमती ऋतु मेहरा, नोडल अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, भाजपा नगर मंडल प्रभारी दीपक अठोत्रा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पार्षद राहुल प्रधान, विधानसभा संयोजक जयकिशोर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, बीएलओ घनश्याम सिंह राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाराशर, गीता ठाकुर, गीता परसाईं , नेहा गोहिल, छाया मेहरा, अनिता बोरिकर, राकेश मालवीय, संजय युवने तथा वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









