इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी पुलिस थाने में 01 दिसंबर 2025 को मुख्य रूप से मारपीट से संबंधित तीन मामले दर्ज किए हैं। गाली गलौज, मारपीट और धमकी भारत माता चौराहा, इटारसी पर समाधान निवासी इटारसी ने गौरव जोशी पिता राजू जोशी 33 वर्ष, निवासी पुरानी इटारसी को गोविंन किराना पुरानी इटारसी में गालियां देते हुए चाकू से पीठ पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। एक अन्य गंभीर मामला बूढ़ी माता मंदिर गेट के पास मालवीय गंज क्षेत्र से सामने आया है। फरियादी राजा तिवारी पिता सालकराम तिवारी 15 वर्ष ने उत्सव टाक और वंश निवासी इटारसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली दी और उत्सव ने हाथ में रखे कड़े से फरियादी के सिर में मारा, जिससे खून निकल आया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।









