---Advertisement---

द पार्क ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, दो माह तक भारी वाहन प्रतिबंधित, फिर भी रोक नहीं

By
On:
Follow Us

इटारसी। इटारसी-नर्मदापुरम रोड पर होटल द पार्क के पास बने बहुचर्चित रोड ओवर ब्रिज पर आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस ब्रिज के घटिया निर्माण के कारण रेलवे की लगातार आलोचना हो रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

दो वर्षों से जारी थी जोखिम भरी यात्रा

यह ओवर ब्रिज पिछले करीब दो वर्षों से वाहन चालकों के लिए जोखिम का कारण बना हुआ था। घटिया निर्माण के चलते ब्रिज की सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। इन दरारों और खराब स्थिति के कारण दो वर्षों में कई लोग दुर्घटना का शिकार हुए और कई वाहन पलटने की घटनाएं हुईं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और आलोचना के बावजूद, रेलवे अधिकारी मामले में लीपापोती कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

सांसदों ने उठाया था मुद्दा

इस गंभीर समस्या को राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया और लोकसभा सदस्य दर्शन सिंह चौधरी ने भी उठाया था। जनप्रतिनिधियों के दबाव और सार्वजनिक आलोचना के बाद रेलवे को मरम्मत का कार्य शुरू करना पड़ा। मरम्मत कार्य और यातायात प्रतिबंध मरम्मत कार्य के मद्देनजर अगले दो माह के लिए इस ब्रिज से भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

वर्तमान में, मरम्मत कार्य के पहले चरण के रूप में ब्रिज की ऊपरी परत हटाई जा रही है। इसके बाद मुख्य मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान, हल्के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जबकि भारी वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग तय किये हैं। हालांकि अभी भारी वाहनों पर कोई रोक नहीं है और ये वाहन लगातार निकल रहे हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.